Bettiah News : पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, फिर पीछा कर चाकू से हमला! द्वार देवी की घटना

कालीबाग थाना क्षेत्र के वार्ड 10, द्वारदेवी चौक निवासी मो. मेराज खान (30) को आपसी विवाद के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना राजदेवड़ी स्थित राजकन्या संपोषित स्कूल के पास हुई, जब मेराज खान ठंडा पी रहा था। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, फिर बाद में पीछा कर चाकू से हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मुख्य बिंदु:

  1. घटना शाम 7:20 बजे राजदेवड़ी स्थित स्कूल के पास हुई।
  2. आरोपियों में मुन्ना, मासूम, अंजारुल और कुछ अज्ञात लोग शामिल थे।
  3. पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, जिससे बाइक गिर गई।
  4. घायल जब द्वारदेवी चौक मंदिर के पास पहुंचा, तो आरोपियों ने पीछा कर चाकू मार दिया।
  5. एक साल पुराने विवाद के कारण आरोपियों ने हमला किया, घायल को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
liberty cinema crime news bettiah

खबर की विस्तृत जानकारी 

पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल कालीबाग थाना क्षेत्र के वार्ड 10 द्वारदेवी चौक निवासी हसरत खान के पुत्र मो. मेराज खान(30)है।घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया मे भर्ती कराया गया है। 

घायल ने बताया की शाम 7.20 बजे राजदेवडी स्थित राजकन्या सम्पोषित स्कूल के पास ठंडा पी रहा था। तभी आरोपी मुन्ना, मासूम, अंजारुल और कुछ अज्ञात पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर धक्का मुक्की करने लगे। जिसमे बाईक गिर गई, सभी आरोपी चले गये।

Read: Ramanujan Institute ने फिर लहराया दसवीं की परीक्षा में परचम 

घायल वहा से द्वारदेवी चौक मंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से सभी आरोपी पहुंच गए। पीछे से बाए कंधे पर चाकू मार दिया। घायल को देख कर लोग जुट गए तभी सभी आरोपी फरार हो गए। उसने बताया की एक वर्ष पहले आरोपियों से झगड़ा हो रहा था। उसके बाद से ये लोग मारने के फिराक मे थे। ज़ख्मी को जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ