'भूमि सर्वेक्षण में स्वलिखित वंशावली मान्य होगा,इसके लिए प्रपत्र-3-1 स्वंय से भरना होगा'

जगन्नाथपुर पंचायत के शान्ति चौक पर भूमि सर्वे की तैयारी को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया।ग्राम सभा में मुख्यअतिथि विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता थे।

ग्राम सभा सफलता हेतू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त कार्यालय के पदाधिकारियों ने बखूबी भूमिका निभाया।अधिकारियों ने विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के मौजूदगी में भूमि सर्वेक्षण में बतौर जमीनों के प्रमाण के रूप में दिए जाने वाले कागजातों के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।

वहीं आवश्यक प्रपत्रों को भरने की जानकारी भी दिया।सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी फिरोज एकबाल ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण में स्वलिखित वंशावली मान्य होगा।इसके लिए प्रपत्र-3-1 स्वंय से भरना होगा।जिसपर भूमि से सम्बंधित सभी फरिकैन का हस्ताक्षर जरूरी होगा।वहीं जमीन का डिटेल देने के लिए प्रपत्र-2 भरने होंगे।प्रपत्र शिकारपुर पंचायत के पंचायत भवन में स्थापित शिविर कार्यालय से लिया जा सकता है।अधिकारियों ने बताया कि भूमि खरीदगी है,तो उसके दस्तावेज व लगान रसीद साथ में देना होगा तथा जमीन खतियानी है,तो प्रपत्र-दो के साथ खतियान,लगान रसीद व वंशावली देना अनिवार्य होगा। जमीन का बंटवारा यदि खानगी या फिर मौखिक है,तो सभी फरिकैन से सहमति पत्र देने होंगे लेकिन इसकी जांच कराई जायेगी।

जांच में दखल कब्जा किसका है,देखना होगा। सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि सिकटा अंचल में 61 राजस्व ग्राम है।जिसमें भूमि सर्वेक्षण के लिए एक विशेष सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी,दो कानूनगो,दो लिपिक समेत 15 अमीन को लगाया गया है।प्रत्येक चार राजस्व ग्राम पर एक अमीन की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अभी तक 40 राजस्व ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर भू सर्वेक्षण की जानकारी दी जा चुकी है।ग्राम सभा के बाद जमीन से सम्बंधित प्रपत्र भरे जा रहें है।ग्राम सभा में सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी जिला मुख्यालय बृजबिहारी कुमार,सिकटा के विशेष सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी मनीष कुमार,विशेष सर्वेक्षण आमुन ज्योति, जयनीत नयन,प्रियंका यादव,नेहा प्रकाश,आशीष कुमार,रविशंकर कुमार,मुकेश कुमार समेत इलाके के भू-स्वामी शामिल थे।

प्वाइंटर 

सिकटा के शिकारपुर पंचायत के पंचायत भवन में स्थापित है शिविर

सिकटा अंचल में 61 राजस्व ग्राम है।

अभी तक 40 राजस्व ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर भू सर्वेक्षण की जानकारी दी जा चुकी है।

टिप्पणियाँ