ठकराहा के जगीरहा हरिजन बस्ती में आग लगने से 250 घर व दो लोग जिंदा जले

आग की विभिषका में अभी भी दो बच्चियां लापता, जलकर मरने की आशंका, हो रही तालाश।

दो दर्जन से अधिक बकरियां व गायें भी जलकर मरी

बगहा -सोमवार की दोपहर बगहा पुलिस जिले के ठकराहा प्रखंड के जगीराहा हरिजन बस्ती में आग ने कहर बरपाया। इस आगलगी में भीषण जान माल की क्षति हुयी है। इस आग में 250 के करीब घर के साथ ही दो लोग भी जलकर मर गये। वहीं दो बच्चियां लापता है,जिनका शव नहीं मिल सका है। इन बच्चियों के भी जलकर मरने की संभावना जतायी जा रही है। 

जगीरहा के मुखिया चन्द्रबाबू व पूर्व मुखिया विनोद यादव ने बतया कि सोमवार की दोपहर में करीब एक बजे आग लगी। आग लगने के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। आग की लपटे इतनी तेज थी कि इस आग में 250 के करीब घर जल कर राख हो गया। इसके साथ ही दो लोग इस आग में जिंदा जल गये तथा दो बच्चियां इस आग में लापता हैं। जिनको खोजने का प्रयास किया जा रहा है, अभी शव प्राप्त नहीं हो सका है। 

उन्होने बताया कि इस आग में दीपक राम (35 वर्ष) व राजेन्द्र राम (55 वर्ष) की मौत हो गयी। जिसमें दीपक की मौत घर में धुआ भर जाने से दम घुटने से हुयी वहीं राजेन्द्र राम आग में जिंदा ही जल गये। इसके साथ ही राजेन्द्र राम की दो पोतियां सपना कुमारी (04 वर्ष) तथा कल्पना कुूमारी (01वर्ष ) लापता हैं। मौके पर ठकराहा के सीओ सुमित राज व थानाध्यक्ष उत्तम पहुंचे हुये हैं और पीडितो की सूची बनाने का काम किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ