विवाहिता की हत्या कर शव को किया था गायब।

विवाहिता के भाई की आवेदन पर नदी थाने में दर्ज हुआ मामला।

8 मार्च को विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को छुपाया था।

बगहा | एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को जमीन में छुपा दिया। हत्या के चार दिन बाद मंगलवार की देर रात नदी थाने की पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी के देखरेख में महिला के ससुराल से 2 किलोमीटर दूर सरेह से शव को बरामद किया गया। मामला नदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है। 

मामले में मृतक मैना देवी 22 वर्ष के भाई शत्रुघ्न कुमार ने नदी थाना मे आवेदन देकर मैना देवी की हत्या का एफआईआर दर्ज कराया गया। मृतक के भाई ने बताया की 8 मार्च को उसके बहन के ससुराल का गांव से सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। 

सूचना पर वे अपने सगे संबंधियों के साथ बहन के सुसराल पहुंचा एवं शव को ढूंढना शुरू किया। लेकिन शव का कहीं पता नहीं चला। लड़की के भाई जगदीशपुर थाना के झाखड़ा मनिहारी निवासी शत्रुघन कुमार चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन उसके बहन के भसुर का फोन आया कि उसके बहन की हत्या कर दी गई है। इसके वह अपने सगे संबंधियों के साथ बहन के सुसराल पहुंचा। जहां पर ना तो लड़की थी और ना ही ससुराल वाले ही मिले। सभी घर छोड़कर फरार थे। जिसके बाद शत्रुघ्न कुमार चौधरी ने नदी थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया। 

आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल में जुड़ी थी। नदी थाना अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि मृतक के शव को कहीं दफन कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को ढूंढना शुरू किया। स्वान दस्ता के सहयोग पुलिस ने जमीन को खोदना शुरू किया तो महिला के शव को बरामद किया गया। शव को स्थानीय प्रशासन के देखरेख में कब्र से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को बाहर निकल गया। नदी थाना अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। 

दो वर्ष पुर्व हुई थी शादी

मृत मैना देवी जगदीशपुर थाना के झगड़ा मनिहारी निवासी बच्चा चौधरी की पुत्री थी। जिसकी शादी 2 वर्ष पहले नदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी दिनेश चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार वालों ससुराल वालों के द्वारा लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। इधर 8 मार्च को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को गांव से 2 किलोमीटर दूर सरेह दफन कर दिया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक के ससुराल वालों की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल सभी घर छोड़कर फरार है।

टिप्पणियाँ