रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा भव्य सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

नरकटियागंज - शनिवार को रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा टी पी वर्मा कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी एक ऐसी संगठन है जो समाजहित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है चाहे चिकित्सा के छेत्र हो या गरीब असहायों तक मदद पहुंचाने की बात हो। 

क्रोनाकाल में भी इस संगठन का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन सारी बातों को अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस का विचार 1859 में हेनरी दुनांत द्वारा नियोजित किया गया था। जब उन्होंने चालीस हजार से अधिक सैनिकों को सुलफेरिन के युद्ध के मैदान में घायल और मरते देखा था। उनके गंभीर प्रयासों के परिणामस्वरूप, यह संगठन बीमार, असहाय और पीड़ित मानवता की देखभाल के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निकाय के रूप में 1863 में अस्तित्व में आया। 

आज वही संस्था नरकटियागंज में भी बेहतर काम कर रही है। इसके लिए उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम में शामिल तमाम सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने किया। जबकि संचालन शिक्षक सह युवा कवि मुकुंद मुरारी राम ने किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसएसबी 44 वी वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह, न्यू स्वदेशी शुगर मिल के मुख्य प्रबंधक चंद्र मोहन, मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, सचिव डॉ आफताब आलम, उपाध्यक्ष डॉ फैसल सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष विकास कुमार व संयुक्त सचिव संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर 

आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए 44 वी वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह ने कहा कि नरकटियागंज रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम अपने क्षेत्र में प्रत्येक आपदा के समय पीड़ितों के साथ कदम से कदम मिलाकर चला है तथा लोगों की कल्याण के लिए मदद भी किया है। अब सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ कदम से कदम मिलाकर पीड़ित लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अलग-अलग क्षेत्र में समाज सेवा करने वाले समाजसेवियों को मोमेंटो, अंग वस्त्र तथा प्रकाशित पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉक्टर एके सिंह, शंकर शरण सिंह, वर्मा प्रसाद, डॉक्टर सामरीन तबरेज, इमरान खान, नजरुल हसन, मुकुंद मुरारी राम,अवध किशोर सिन्हा, इफ्तिखार अहमद, सुनील वर्मा, गुलरेज अख्तर आदि को सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ