यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर के घर पुलिस की छापेमारी

झोलाछाप चिकित्सक को रहने की पुलिस को मिली थी सूचना

नरकटियागंज -नगर के एक डॉक्टर द्वारा अपने ही निजी क्लिनिक में काम करने वाली नर्स के साथ यौन शोषण करने का मामला तूल पकड़ लिया है।

हालांकि पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की है, लेकिन वह फरार हो गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले में डॉक्टर समेत चार लोग आरोपित है। सभी एक माह से अधिक दिनों से फरार चल रहे हैं। सूचना पर छापेमारी की गई, लेकिन वह नहीं मिला। 

उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। बहुत जल्द डॉक्टर समेत अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। विदित हो कि डॉक्टर और नर्स के बीच अवैध संबंधों की जानकारी जब डॉक्टर की पत्नी को लगी तो उसने 6 दिसंबर 2023 की रात में नर्स को काम करने के बहाने अपने क्लिनिक पर बुलाई। वहां पहले से डॉक्टर, उसकी पत्नी तथा अन्य आरोपित थे।

एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर मामले में पीड़ित नर्स ने एसपी से शिकायत की थी, उसके बाद 12 दिसंबर को शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें निजी क्लिनिक के डॉक्टर अशोक गुरो, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, अमजद गद्दी और प्रदीप कुमार समेत 4-5 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया। एफआईआर में पीड़ित नर्स ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अशोक गुरो से 14 साल पूर्व से अवैध संबंध है।

टिप्पणियाँ