ऐतिहासिक राज ड्योढी के गुंबज पर चौतरफा लगी घंटायुक्त घड़ी की फिर से शहर में गूंजेगी आवाज: गरिमा

पहले की ही तरह तेज रोशनी के साथ चलती विशाल घड़ी के घंटी से हर एक घंटे पर निकलेगी चारों तरफ गूंजती ध्वनि

बेतिया -नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर में अवस्थित ऐतिहासिक राज ड्योढी के गुंबज पर चारों तरफ से लगी घंटायुक्त घड़ी की आकर्षक आवाज शहर में फिर से गूंजेगी। उन्होंने बताया कि पहले की ही तरह उपयुक्त रोशनी के साथ चलती विशाल घड़ी के घंटे से हर एक घंटा निकलने वाली आवाज फिर से शहर में गूंजती सुनी जा सकेगी। 

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनके इस प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड की ओर से सर्व सम्मत स्वीकृति के बाद बेतिया राज प्रबंधक की अनुशंसा के से बिहार राजस्व पर्षद को स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया था। उक्त प्रस्ताव का स्वागत करते हुए बिहार राजस्व पर्षद प्रशासन ने भी इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति की मुंहर अब लगा दी है। 

महापौर ने बताया कि राज ड्योढी परिसर पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसको लेकर राजस्व पर्षद के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर यह कार्य अपने द्वारा प्रतिनियुक्त अभियंता और बेतिया राज के प्रबंधक की देख रहे में संपन्न कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आकाश स्वरूप में विकसित करने की योजना पर भी वो महत्वपूर्ण पहल कर रहीं हैं। शीघ्र ही उसकी भी जानकारी सार्वजनिक की जायेगी।

टिप्पणियाँ