बलबल के कार्यक्षेत्र में नई वाह्यसीमा चौकी (BOP) की हुई स्थापना।


नरकटियागंज - शुक्रवार को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती समवाय बलबल के कार्यक्षेत्र में नई वाह्यसीमा चौकी (BOP) की स्थापना के लिए बलबल (कांटा) में रकबा-03.74 एकड़ भूमि अर्जित करते हुए भूमि पूजन कर कब्ज़ा लिया गया जो ग्राम- बलबल (कांटा), थाना न०-185, अंचल– गौनाहा, जिला पश्चिम चंपारण में अवस्थित है। दिनांक-26.06.2023 को अर्जित/अधिग्रहित किया गया। 

उक्त जमींन भू-स्वामी रामायन मुखिया वो रामजन्म मुखिया, हेवंती देवी पति गंगा महतो एवं मालती देवी पति शम्भू प्रसाद के द्वारा बलबल (कांटा) में उपलब्ध कराई गई है। जमींन से सम्बंधित प्रमाण पत्र जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (DLO) अमरेन्द्र कुमार, बेतिया ने 44 वाहिनी सीमा बल नरकटियागंज के कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर द्वितीय कमानअधिकारी को उपलब्ध कराई है। इस दौरान उपरोक्त सहित हरिमेंद्र कुमार दुबे उप-कमांडेंट 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज, अंचल अधिकारी अमित कुमार, गौनहा, प्रधान सहायक अशोक कुमार तिवारी, नाज़िर मुहम्मद अनिशु रहमान, अमीन अनवर अंसारी, अर्जुन कुमार एवं अन्य बल कार्मिक सहित ग्रामवासी की उपस्थिति में पूर्ण कर कब्ज़ा लिया गया।

टिप्पणियाँ