अब जिला प्रशासन की निगरानी में होगी नगर निगम की सभी खरीदारी: गरिमा

बीते अक्तूबर में बोर्ड से पारित प्रस्ताव के बाद महापौर के अनुरोध पर डीएम के स्तर के किया गया है क्रय समिति में जिला के दो प्रतिनिधि पदाधिकारी का मनोनयन,

राज्य के सभी निकायों में प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट की खरीद पर विभाग ने लगाई रोक, 

बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि अब जिला प्रशासन की निगरानी में नगर निगम की सभी संसाधनो की खरीदारी संपन्न की जायेगी। वही प्रतिवर्ष के करोड़ों के संसाधनों के खरीद की निविदा प्रक्रिया भी जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के स्तर से मनोनित पदाधिकारीगण की देखरेख में संपन्न की जा सकेगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बीते अक्तूबर 2023 में बोर्ड से पारित प्रस्ताव के बाद उनके अनुरोध पर डीएम द्वारा जिला के दो प्रतिनिधि पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया गया है। 

राज्य कर के स्थानीय उपायुक्त राजन कुमार श्रीवास्तव और जिला कोषागार के सहायक कोषागार पदाधिकारी सुनील पासवान नगर निगम की क्रय समिति में जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिलाधिकारी स्तर से मनोनित किए गए हैँ। यहां उल्लेखनीय है कि नगर आयुक्त के स्तर से संपन्न साफ सफाई कार्य की आउटसोर्सिंग एजेंसी 'पाथेय' के साथ अनुबंध में विहित प्रावधान की अनदेखी वाली महापौर की आपत्तियों से सहमत होने के बाद विभागीय जांच के आधार पर विभागीय अपर मुख्य सचिव के सख्त आदेश के आलोक में नगर आयुक्त शंभू कुमार को पाथेय के साथ नगर निगम के तीन साल और दो साल और कार्य करने के अनुबंध को रद्द करना पड़ा है। श्रीमती सिकारिया ने जिला पदाधिकारी महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जिला प्रशासन स्तर के दो प्रतिनिधि सदस्य के नगर निगम की क्रय समिति में शामिल रहने से सरकारी विहित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ