वंशावली को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लोग नहीं बन रहा है वंशावली

भितहा -प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर वंशावली बनवाने आ रहे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।गौरतलब हो कि पहले वंशावली स्थानीय पंचायत के सरपंच द्वारा तथा अंचलाधिकारी द्वारा बनाया जाता रहा है‌।बीच में सरकार के मुख्य सचिव द्वारा 5 दिसम्बर 2023 को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए पंचायती राज विभाग द्वारा वंशावली बनाने का निर्देश दिया गया।जिसमें मंगलवार को संवरी देवी ,पतियां देवी जब अपना वंशावली बनवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंची तो पता चला कि अंचल द्वारा वंशावली नहीं बनाया जा रहा है । 

इस संबंध में भितहा अंचलाधिकारी अबु अफसर द्वारा जब जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वंशावली अब पंचायती राज विभाग द्वारा बनाया जायेगा। वहीं जब इसकी जानकारी भितहा बीडीओ मनोज कुमार पंडित द्वारा ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा इस आशय का कोई भी पत्र या दिशा निर्देश हमें नहीं दिया गया है, तो हम किस पत्र के निर्देश के आलोक में वंशावली बनावें।इस तरह वंशावली हेतु सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण स्थानीय पदाधिकारी वंशावली निर्गत नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को आये दिन प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर भटकना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ