नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का जीते विश्वास:गरिमा

तीन कनीय अभियंताओं के बीच महापौर ने बांटा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 75.17 लाख की 12 विकास योजनाओं का कार्यादेश

नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए स्वीकृत 75.17 लाख की 12 विकास योजनाओं के कार्यादेश का वितरण महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा समारोह पूर्वक किया गया। नगर निगम के तीन कनीय अभियंताओं यथा सुजय सुमन, मोहम्मद कयूम और रितेश देवगन के हाथों पीसीसी नाला, आरसीसी सड़क आदि के निर्माण की विभिन्न योजनाओं का कार्यादेश बांटने से पहले महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में उत्तम गुणवत्ता के आधार पर लाभुक जनता का विश्वास जीतना सबसे जरूरी है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय नगर पार्षदगण के साथ वार्डों के जागरूक जनता जनार्दन से योजनाओं में गुणवत्ता की सही से निगरानी का आह्वान किया। 

बंटे कार्यादेश के बाबत उन्होंने बताया कि वार्ड - 37 में गोड़वा टोला में 6.71 लाख से उमेश साह के घर से विपिन साह के घर तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड-34 में गोनौली में पारस पटेल के घर से संयोग पटेल के घर तक में 7.49.लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 24 में कुल 9.92 लाख की लागत से मीस्टर जी के घर से जरीना रजा के घर तक आरसीसी नाला एवं सड़क निर्माण तथा बदरुद्दीन इस्लाम के घर से संतोष सिंह के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण के साथ मुकेश के घर से बदरुल इस्लाम के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शामिल है। 

वही वार्ड 23 में 8.26 लाख की लागत से सागर पोखरा परिसर के समीप शिव मंदिर के उत्तरी बाउन्ड्री से किशोरी प्रसाद के घर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 11 में आसिन मियां के घर से नसीम अख्तर के घर तक 5.44 लाख से सड़क निर्माण कार्य एवं जैबुन नेशा के घर से विनोद चौधरी के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्यादेश सौंपा गया है। 

वार्ड 7 में 4.03 लाख से आंध्रा बैंक के पीछे रवि गुप्ता के घर से मुख्य सड़क शत्रुधन प्रसाद गली का पीसीसी सड़क एवं नाला उच्चीकरण कार्य शामिल है। वही वार्ड 05 में 8.86 लाख की लागत से गीता चौधरी के घर से आमना मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। 

वार्ड 6 में 8.17 लाख की लागत से विनय वर्मा के घर से अरुण श्रीवास्तव के घर होते हुए शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। वही वार्ड 30 में 4.15 लाख से भिखारी यादव के घर के सामने से मेन रोड तक नाला निर्माण कार्य शामिल है। 

वार्ड-28 में 2.65 लाख से चुन्नु मिश्रा के घर से अलोक झा जी के घर तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड -43 में 5.84 लाख से रानी पकड़ी बरवा घाट में इदरिश मिया के घोटा जी के घर भाया महेंद्र शर्मा जी के घर से रमेश पटेल जी के घर तक नाला निर्माण कार्य शामिल है। वार्ड -29 में बानुछापर में 3.65 लाख से ललित शर्मा के घर से ललिता देवी जी के घर भाया अरुण महतो के घर तक नाला निर्माण कार्य शामिल है।

टिप्पणियाँ