रैन बसेरा एवं आस-पास के क्षेत्र में सोती महिला को ऊॅं शांति हरि सुधन्य वृद्धा आश्रम में रेड क्रॉस, टीमएडमिट कराया

बेतिया -रेड क्रॉस, बेतिया टीम ने सोमवार की संध्या फिर एक जरुरतमंद महिला को 'ऊॅं शांति हरि सुधन्य वृद्धा आश्रम', बरवत सेना, बेतिया में एडमिट कराया। पूछने पर मुश्किल से पता चला कि इनका नाम निकनी देवी है। 

महिला अपना पता या अन्य जानकारी नहीं बता पा रही हैं। इस ठंड में यह महिला रेड क्रॉस भवन के नजदीक रैन बसेरा एवं आस-पास के क्षेत्र में सोती देखी जा रही थी। जिला सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने बताया कि रेड क्रॉस के सदस्यों ने महिला से वृद्धा आश्रम में रहने का प्रस्ताव रखा। उनके तैयार होने पर रेड क्रॉस टीम ने वृद्धा आश्रम ले जाने की व्यवस्था की एवं सकुशल पहुंचाया। 

यह कार्य जिला प्रबंध समिति सदस्य अनुज कुमार, आजीवन सदस्य अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी व कर्मी मधुरेन्द्र चौबे के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ। महिला एवं रेड क्रॉस टीम ने आश्रम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ