दबीला से काटकर 55 वर्षीय महिला की हत्या

लौरिया- नगर पंचायत स्थित रामनगर बगहा लींक रोड में एक पुल के नीचे एक पचपन वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। उसके ब्लाउज में रखे मोबाईल से उसके नाम पता की जानकारी लौरिया पुलिस ने ली। जिसके अनुसार महिला श्री नगर थाना क्षेत्र के कोहडा भवानीपुर निवासी स्व. कपिल देव पाल की पत्नी राधिका कुंअर उर्फ सुनिता कुंअर के रुप में हुई है। 

मृतिका के सर पर गंभीर चोट का निशान है। शव से करीब दस मीटर अलग एक दबिला भी मिला है। ऐसा लगता है कि इसी दबीला से सुनीता कुँअर को मारा गया है। पुल के नीचे शव मिलने की सुचना पर पहुंची लौरिया पुलिस साथ ही नरकटियागंज एस डी पी ओ जयप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुँच घटना की जानकारी ली। लौरिया पुलिस ने फोन के आधार पर मृतक के घर वालो को बुलाया और घटना की जानकारी दी। 

मृतका के हत्या की खबर पर पहुंचे अर्जुन पाल ने बताया कि उसके चाचा स्व कपिलदेव पाल लखऩऊ में काम करते थे। वही से शादी कर इन्हे लाये थे। इन्हे एक भी संतान नही है। उसने बताया कि रात हमारे यहां खाना खाकर अपने घर में सोने चली गई। रात में कब निकली है मालुम नही सुबह हम लोग देखे हैं तो इनके घर में ताला लगा हुआ था|लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। यह तो निश्चित है कि इन्हे दबिला से मारकर मौत के घाट उतारा गया है। फिलहाल दबिला और मृतक के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। अपराधी कोई भी हो बच नही पायेगा।

टिप्पणियाँ