बिहार राज्य महिला समाज का जत्था बेतिया बलिराम भवन पहुचा जहाँ जत्था का भव्य स्वागत किया गया

बिहार राज्य महिला समाज का जत्था बेतिया बलिराम भवन पहुचा जहाँ जत्था का भव्य स्वागत किया गया, जत्था का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर भारती सिन्हा एवं रिंकू कुमारी को माला पहना कर तथा स्टांल देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही, 

महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर भारती सिन्हा ने कहा कि यह जत्था भाजपा हटाओ बेटी पढ़ाओ नारा के साथ निकला है, यह सरकार महिला, मजदूर, छात्र, नौजवान किसान विरोधी सरकार है, इसलिए इस सरकार को उखाड फेकना है और देश में एक जनपक्षीय सरकार का गठन करना है, आज यह सरकार महिलाओं के शोषण एवं बल्तकार एवं बल्तकारियो को प्रश्रय दे रही है, इसलिए इस सरकार को गदी से हटाना जरुरी है, 

 राज्य नेत्री रिंकू ने महिला समाज के संगठन को मजबूत करने तथा महिला समाज का सदस्यता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ कर उनके हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान किया, 

बिहार महिला समाज के राज्य सम्मेलन के अवसर पर बिहार में एक लाख महिलाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है

बिहार महिला समाज के बैठक की अध्यक्षता वीणा देवी, रंजना, लक्की ने संयुक्त रूप से किया

टिप्पणियाँ