जाल के साथ वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन क्षेत्र से एक शिकारी गिरफ्तार



वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के गोनौली वन क्षेत्र में शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान वन कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाल के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी देते हुए गोनौली वन क्षेत्र के वनपाल सत्यप्रकाश ने बताया कि गश्ती के दौरान वन कर्मियों को गुप्त सूचना मिली कि वन कक्ष संख्या त्रिवेणी 32 शिवनाहा जंगल में शिकारियों द्वारा शिकार करने के नियत से जाल बिछाया गया है। इस की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जाल सहित एक शिकारी दिनेश कुमार पिता मंगल नाथ गोनौली निवासी को गिरफ्तार किया गया। अन्य शिकारी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार शिकारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही फरार शिकारीयों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।

टिप्पणियाँ