जंगी मस्जिद बेतिया में गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह


दीनी व मिल्ली जमाअतो की मुश्तरका तंजीम एन्ड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गरीब,बेसहारे लड़कियो की शादी रविवार को जंगी मस्जिद परिसर मे मुस्लिम रीति रिवाज़ के साथ कराई।ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न थाना छेत्र के लड़कियो की शादी कराने का जिम्मा उठाया है।हर साल की तरह इस वर्ष भी विभिन्न प्रखंडो के सात लड़कियो की शादी धूम-धाम से कराई गई।

जंगी मस्जिद के इमाम मौलाना नजमुद्दीन अहमद कासमी ने बताया की ऐसी लड़कियां जिनके परिवार गरीबी के कारण समय पर शादी नही कर पाते है।वैसी लड़कियो की शादी का जिम्मा ट्रस्ट उठाता है।ट्रस्ट के द्वारा धूम धाम से शादी ही नही कराई जाती है बल्कि मजबूर,निर्धन लड़के और लड़कियो की पढ़ाई के साथ इलाज का भी खर्च उठता है।

जिन लड़कियो की शादी कराई गई उनमे तमन्ना खातून,सबरून नेशा, सुम्बूल खातून,गुलाफसा खातून,गुलाफसा,शबनम नेशा व रुबीना खातून शामिल है।शादी मे लड़कियो को सारी जरूरत के सामान दी गई है। जो परिवारिक जीवन मे जरूरत होती है।

लड़कियो को कपड़े के अलावे सोने के जेवर भी दिए गए। मौलाना नजमुद्दीन अहमद कासमी, मौलाना हसन माविया नदवी,मौलाना युसूफ मदनी,मौलाना महबूब नोमानी व मौलाना अब्दुल करीम ने इन लड़कियो का निकाह पढ़ाया।सामजिक कार्यकर्ता पूर्व पार्षद अरमान अहमद ने बताया की हम लोग पुरी जांच व पड़ताल के साथ लड़कियो की शादी कराते है। हम लोगो की कोशश है की हर वर्ष इसमे इजाफा किया जाए।शादी के इंतजाम करने मे दानिश रफीक,शादिक खान,मो दानिश,जावेद अख्तर,नजीब अहमद,नजीुउल्लाह,चाँद हुसैन,वजैर अहमद शामिल थे। 

टिप्पणियाँ