हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधिक सेवा दिवस



माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा आज विधिक सेवा दिवस मनाया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज त्रिलोकी दुबे के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आज विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला जज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया एवं प्रचार रथ को भी रवाना किया गया। 

जिला जज त्रिलोकी दुबे द्वारा बताया गया कि यह प्रचार रथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानून की जानकारी एवं विधिक की जानकारी देकर जागरूक करेगा। वहीं पर अधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि की जो भी असहाय गरीब व्यक्ति हैं उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदैव तत्पर रहता है। जिला विधिक सेवा पदाधिकार उनके लिए बहुत सारी योजनाओं को भी संचालित करता है। सचिव द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि गया कि दिनांक 9 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी जनमानस अपना सुलहनीय वाद सुलह कर सकते हैं। विधिक साक्षरता क्लब के जिला समन्वयक, राकेश डिक्रूज का कहना है की सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष एवं न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी गण, अनिल कुमार,मंसूरी अशरफ मुन्ना ,रमेश सुश्री अंशु कुमारी राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा एवं विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति रही.

टिप्पणियाँ