बगहा से पटना तक रेल परिचालन की उठी मांग, कांग्रेस पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


कांग्रेस कमिटी द्वारा बगहा से राजधानी पटना तक सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर बगहा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कार्यालय बगहा थाना के पास से बगहा शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने की। 

बगहा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह ने बताया कि बगहा पुलिस जिला बिहार के पश्चिमी उत्तर छोर पर उतर प्रदेश एवं नेपाल से जुड़ा हुआ अंतिम पुलिस जिला है, यहां से बिहार की राजधानी पटना के लिए अभी कोई ट्रेन नहीं है।इस कारण बगहा पुलिस जिला नेपाल एवं उत्तर प्रदेश सटे बगहा के लोगों को व्यापार, बच्चों की शिक्षा एवं मरीजों के इलाज हेतु राजधानी पटना जाने के घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में गोरखपुर से बगहा होकर हाजीपुर तक चलने वाली ट्रेन को रेलवे द्वारा बन्द कर दिया गया है। 

We are on WhatsApp click here to join!

रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्रवासियों को ईलाज कराने के लिए दुसरे राज्यों की स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहना है। अगर पटना तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध रहता तो समय की बचत, मानसिक तनाव और आर्थिक रूप नही गुजरना पड़ता। बगहा से वाल्मीकि नगर,थरूहट की क्षेत्र,हरनाटांड, लक्ष्मी पुर,सौराहा, सेमरा,धनहा पिपरासी, ठकरहा, भितहा, मधुबनी प्रखंड मुख्यालय उपरोक्त ये सभी क्षेत्र रेलवे लाइन विहीन क्षेत्र है। और इन सभी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बगहा ही है फिर भी केन्द्र सरकार एवं रेलवे द्वारा उपेक्षित रखा गया है। 

कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक दिनेश यादव, हलीम अख्तर खान,शरदा यादव, साधु यादव, शेष चन्द यादव, सुजीत कुमार सोनी, हेमराज प्रसाद, मकसुद अंसारी, फरमूद आरिफ, रमेश राम, मो असलम, मो अफजल, मोहन चौधरी, फरमुद आरिफ, शाबीर पठान, उमेश यादव,जय प्रकाश यादव, अर्जुन राम, भुनेश्वर मिश्रा, परशुराम साह, शिवम प्रताप सिंह, दीपक राम शुत्रघ्न साह, हिदृया गोंड, मुन्ना प्रसाद, धरम नाथ तुरहा,बदरे आलम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ