शहरी क्षेत्र में रात के अंधेरे में हो रही सार्वजनिक सामानों की चोरी और सड़क दुर्घटना चिंताजनक: गरिमा


बेतिया। नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक निगम के सभागार में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र में रात के दौरान सार्वजनिक सामानों की चोरी और सड़क दुर्घटना जैसी घटनाओं चिंता बढ़ा रहीं हैं।इसका समर्थन करते हुए नगर निगम बोर्ड की बैठक में शामिल सभी सदस्यों के द्वारा भी गहरी चिंता व्यक्त की गई।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इसके लिए बहुत जरूरी है कि गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए वांछित स्थानों पर एलईडी और प्रत्येक वार्ड में पांच पांच हाई मास्ट लाइट लगाने और खराब लाइटों को दुरुस्त कराने और इससे बाकी जगहों पर लगवाने का मेरा प्रस्ताव पारित किया जाय। 

इस पर व्यापक विचार विमर्श के बाद इस कार्य पर तेजी से अमल शुरू करने का प्रस्ताव सर्व सहमति से नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित किया गया। इसके साथ ही आगामी दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व के साथ कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई व साज सज्जा पर विस्तार से विचार विमर्श के बाद इसकी स्वीकृति भी बोर्ड के द्वारा दे दी गई। वही जिला स्वास्थ्य समिति, बेतिया द्वारा औषधि गृह भंडार हेतु भूमि के आवंटन या इसके लिए किराए पर भवन उपलब्ध कराने हेतु वार्ड संख्या वार्ड 40 एवं 44 के अनुरोध पर विचार बोर्ड के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वार्ड 44 पिपरा पकड़ी में बनाने हेतु सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। 

50-50 बेड के वृद्ध आश्रम निर्माण हेतु वार्ड संख्या 2 एवं वार्ड संख्या 39 में बनाने हेतु स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जारी नई और पुरानी विकास योजनाओं की गति एवम गुणवत्ता की समीक्षा के बाद इसको और गति देने का भी निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। 

विषय समिति के अंतर्गत जलापूर्ति, जल निकासी एवं मल निकासी तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय के अंतर्गत वार्ड पार्षद सहमत अली, कुन्ती देवी, गुड़िया देवी, मो० हफीज मंसूरी, प्रेमा देवी, साजन कुमार, सबीहा खातुन का चयन किया गया। विषय समिति के अंतर्गत शहरी पर्यावरण प्रबंधन तथा भूमि उपयोग नियंत्रण के अंतर्गत वार्ड पार्षदगण जीनत परवीन, पल्लवी कुमारी, कृष्ण कुमार शर्मा, रेखा देवी, नजराना खातुन,अभिमन्यु कुमार, अम्बिका राव का चयन किया गया। विषय समिति के अंतर्गत गन्दी बस्ती, उन्नयन और शहरी गरीबों को मूलभूत सेवाए विषय के अंतर्गत वार्ड पार्षदगण 

अनुराधा यादव, सविता देवी, जोहरा खातून, अमर यादव, रिंकू देवी, शैलेश कुमार, मुनमुन देवी का चयन किया गया। लेखा समिति के अंतर्गत जोबैर आलम, रिंकु देवी, श्वेता कुमारी, जोहरा खातुन, पुजा कुमारी, मदन प्रसाद गुप्ता, मुन्ना राय, नीलमणि नगीना, ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव का चयन किया गया। इसके अलावा सभी वार्डों में विभिन्न योजनाओं करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। महापौर द्वारा बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में आए दिन लोहे के पोलो से करंट लगने से काफी दुर्घटनाएं हो रही है, उन लोहे के पोलो को जल्द ही हटाकर सीमेंट के पोल लगाया जाए।

टिप्पणियाँ