जननायक कर्पूरी चर्चा का एकदिवसीय कार्यक्रम।

बेतिया। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार विधानसभा वार जननायक कर्पूरी चर्चा का एकदिवसीय कार्यक्रम दिनांक 23 सितंबर 2023 को नौतन प्रखंड के राम जानकी मठ प्रांगण में निर्धारित किया गया है। जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी एवं मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार द्वारा अपने शासनकाल में अब तक अति पिछड़ा समाज के लिए किए गए जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद, विद्यासागर निषाद, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार विधानसभा सदस्य, सतीश साह, पूर्व बिहार विधानसभा सदस्य, डॉ भारती मेहता प्रदेश प्रवक्ता, अली मुर्तुजा, कैसर साहब एवं प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी रवि सिन्हा कार्यक्रम में पधार रहे हैं। 

आप महानुभावों द्वारा जननायक कर्पूरी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा । इस कार्यक्रम से लाभ उठाने हेतु संयोजक जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा द्वारा जिला के आप सभी जदयू परिवार को जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु 11:00 बजे से नौतन के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

टिप्पणियाँ