आइसा नेताओं पर जानलेवा हमला करने वाले दोषियों पर हो करवाई: अभिमन्यु

बेतिया - ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएशन (आइसा) बेतिया पश्चिम चम्पारण के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अभिमन्यु राव ने बताया की आइसा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर पटना मे कोष संग्रह कर रहे आइसा के राज अध्यक्ष कॉमरेड विकाश यादव और पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे कॉमरेड आदित्य रंजन समेत कई अन्य साथियों पर भिखना पहाड़ी मे लाठी डंडो एवं हथियारों से लैश समूह ने हमला कर दिया। जिसमे कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। विकाश यादव एव आदित्य रंजन पटना पीएमसीएच मे इलाजरत है। 

वही जिला उपाध्यक्ष सोनू चौबे ने कहा की आइसा कैम्पस और कैम्पस से बाहर लोकतान्त्रिक माहौल के लिए संघर्ष करता है। इसी कारण हमारे नेताओं को निशाना बनाया गया है। हमले मे जान से मारने की कोशिस की गयी है और महिला साथियो के साथ बदतमीजी की कोशिस की गयी है जो निंदनीय है। हमारी मांग है की प्रशासन सिसिटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करें और छात्र नेताओं की सुरक्षा की गांरटी दे।

टिप्पणियाँ