आशा और आशा फेसिलिटेटर संघ ने सीएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन


बेतिया राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद के रूप मे आशा और आशा फेसिलिटेटर अपनी सेवा देती आ रही है।इनकी सेवाओं का प्रतिफल है की सरकारी संस्थागत प्रसव,जन्म और मृत्यु दर मे उलेखनीय स्तर पर उपलब्धि हाशिल हुई है।

उक्त बाते संघ के जिला मंत्री संतोष प्रशाद ने कहा।उन्होंने कहा की इन सबके बावजूद सरकार द्वारा सौतेलापन व्यवहार किया जा रहा है।संघ के हजारों कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को अपनी मांगो को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह को 9 सूत्री मांग पत्र देते हुए सरकार को भेजने का अनुरोध किया।

प्रभारी सीएस ने कहा की धरना,प्रदर्शन करना आपका अधिकार है।आप अपनी बातो को संवेधानिक तरिके से रख सकती है।आपकी मांगो को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।आपकी मांगो पर स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ही निर्णय ले सकता है।इनके साथ डीसिएम राजेश कुमार,डॉक्टर आरस मुन्ना भी थे।मौके पर ओम प्रकाश क्रांति,रामेश्वर प्रशाद,बसंत सिंह,संतोष मिश्रा,रहमतुल्ल्हा मिया,सुधीर महतो,उषा देवी के साथ दर्जनों नेता उपस्थित थे.

टिप्पणियाँ