71 वा राज्य स्तरीय मोइनुल हक टूर्नामेंट के आज दिनांक 13.07.23 को पांचवे दिन का मैच सारण और गोपालगंज जिले के बीच खेला गया

सारण ने गोपालगंज को 4 / 2 से हराया ,आज के खेल के पहले हाफ में 

सारण केओर से खेल के 17वे मिनट में दानिश रजा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।सारण की ओर से राजा अली ने खेल के 28 32 72 वे मिनट में गोल किया, गोपालगंज को प्रतियोगिता का पहला पेनाल्टी60 वे मिनट मे मिला जिसे अविनाश कुमार ने गोल कर गोपालगंज की तरफ से दूसरा गोल किया, 

85 वे मिनट में सारण के आकाश कुमार के 4/2 से सारण को विजय बनाया, आज का दूसरा मैच पश्चिमी चंपारण बेतिया और सिवान के बीच में खेला गया बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर आई हक़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया,पहले हाफ के खेल में दोनों टीम शून्य की बराबरी पर थी,आज का पहला गोल पश्चिमी चंपारण के जर्सी नंबर 6 मुकेश कुमार ने किया जो खेल का 66 थोड़ा मिनट था ,68 मिनट में पश्चिमी चंपारण के जर्सी नंबर 7 युवराज ने दूसरा गोल किया, जबकि तीसरा गोल पश्चिमी चंपारण के सुधीर जर्सी नंबर 10 ने किया, बेस्ट ऑफ 22 कार पुरस्कार मुस्तफा फाउंडेशन की ओर से आसिफ इकबाल द्वारा दिया गया,इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह उपाध्याय उपेंद्र किशोर प्रसाद सचिव डॉ आई हक, कार्यालय सचिव इकबाल सबा, सहायक सचिव वकार उल इस्लाम, कार्यकारिणी सदस्य आसिफ इकबाल, आलमगीर अशरफ ,जलील अहमद, महेंद्र वर्मा, प्रवक्ता कोतैबा केसर, कोषाध्यक्ष नजीब अंसारी, रामबालक यादव , एंथोनी आदम आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ