भाजपा के बिरोध में महागठबंधन के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन लौरिया में किया गया


लौरिया- बृहस्पतिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर के परिसर में महागठबंधन द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा सरकार के नौ वर्ष गलत नीतियों के विरोध में भाजपा भगाओ, देश बचाओ का आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय में महागठबंधन द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। 

कार्यक्रम में राजद नेता सह प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद जदयु के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा सहित महागठबंधन के राज्य जिला एवं प्रखंड के नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की देश में इस समय समाज को बांटने का षड्यंत्र चल रहा है। किसानों की दुर्दशा पर केंद्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों एवं मजदूरो की हालत दयनीय हो गई है।

वहीं पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने भी केंद्र सरकार के विरोध में उनके गलत नीतियों पर होने वाले प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा ने भी भाजपा को समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया तथा कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव का कारण भाजपा ही है।वहीं वक्ताओं ने भाजपा को उखाड़ फेंकने व केंद्र में 2024 के चुनाव मे महागठबंधन के सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

वहीं वक्ताओं में राजद के वरीय नेता मुंशी ठाकुर, रंभु प्रसाद यादव, योगेन्द्र यादव, मनोज यादव, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, सहित अन्य वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने किया जबकी मंच संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने किया। मौके पर राटा दुबे, श्रीकांत प्रसाद, भाकपा माले के यासिर अराफात, गंगा वर्मा, गिरजा शंकर ठाकुर, राजद के रीतेश कुमार, शशिशेखर, अंगुर आलम, मनोहर ठाकुर, अमर श्रीवास्तव, प्रोफेसर ध्रुव प्रसाद, कृषणमोहन यादव, राजु यादव, नसरुद्दीन हवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ