सशक्त समिति की बैठक में पूरे नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर सदस्यों ने दिया जोर


बेतिया। नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने के लिए व बरसात पूर्व नाले नालियों की गुणवत्तापूर्ण सफाई और उड़ाही तेज करने के साथ विकास कार्यों को और गति देने पर चर्चा की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में कुल चार एजेंडे पर चर्चा की गई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने कहा कि नगर निगम को जल जमाव से बचाने के लिए बरसात की जारी धमक तेज होने पूर्व नालों की सफाई-उड़ाही कार्य को और तेज करना सबसे जरूरी है। बुधवार को संपन्न नगर निगम सशक्त समिति की बैठक में चारो प्रस्तावो पर वृहत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों की चर्चा से जुड़े एजेंडे की जानकारी दी। 

नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बरसात की धमक तेज होने से पूर्व नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने के लिए गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई पर चर्चा की करते हुए सभी ने इसको लेकर पहल तेज करने पर जोर दिया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के पुराने क्षेत्रों के साथ नवअधिग्रहित क्षेत्रों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को और उत्तम बनाने पर चर्चा और विचार किया गया। वही नगर निगम क्षेत्र में जारी नल जल योजनाओं के सुधार एवं गति देने पर चर्चा और विचार के क्रम सदस्यों ने इससे जुड़े कार्यों को गति देने की मांग की। 

महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जारी और प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा के साथ विस्तार से विचार किया गया। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शंभू कुमार ने किया। बैठक में उपमेयर गायत्री देवी, पार्षद मनोज कुमार, शकीला खातून, अफरीना खातून, कुमारी ममता मिश्रा, रोहित सिकारिया, दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव के साथ सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, कनीय अभियंता सुधीर सुमन, प्रधान सहायक रमन कुमार, घारी प्रभारी तबरेज आलम की भी सहभागिता रही.

टिप्पणियाँ