कर्नाटक में गरीबों की शक्ति ने भाजपा के पुंजिपति मित्रों के ताकत को हराया है।


कर्नाटक में गरीबों की शक्ति ने भाजपा के पुंजिपति मित्रों के ताकत को हराया है। न सिर्फ भ्रष्ट और काम न करने वाले बोम्मई शासन को, बल्कि नफरत से भरे और अहंकारी मोदी-शाह-योगी अभियान को इस तरह का उचित जवाब देने के लिए कर्नाटक की जनता का धन्यवाद। 

उक्त बातें कर्नाटक विधान सभा के चुनाव में भाजपा की करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा। उन्होंने कहा इसने आगामी चुनावों के लिए मंच तैयार किया है और पूरे भारत में लोकतंत्र के हर रक्षक को प्रोत्साहित किया है।कर्नाटक की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को निर्णायक रूप से नकार दिया है. 

यह हार भाजपा सरकार के घोर कुशासन और भ्रष्टाचार का परिणाम है। इस फैसले से यह भी पता चलता है कि लोगों ने खुद पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सांप्रदायिक प्रचार को खारिज कर दिया है।

टिप्पणियाँ