फर्जी क्लिनिक मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महीनों से फरार चल रहा था फर्जी चिकित्सक, पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर बिछाई थी जाल - थानाध्यक्ष

बगहा। बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना पुलिस को छापेमारी के दौरान एक बडी उपलब्धि हासिल हुई है। जहां महिनों से फरार चल रहे फर्जी चिकित्सक को भैरोगंज पुलिस ने छापेमारी के दौरान मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है। भैरोगंज थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भैरोगंज बाजार स्थित फर्जी क्लिनिक के मुख्य आरोपित अर्जुन पटेल थाना क्षेत्र के त्रिभौनी गांव में छुप कर रह रहा है। उन्होंने बताया कि सुचना के आलोक में सब - इन्स्पेक्टर भरत कुमार के नेतृत्व में त्रिभौनी गांव में छापेमारी अभियान चलाई गई। जहां मौके से ही आरोपित अर्जुन पटेल को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शिकारपुर थाना क्षेत्र के पारस नगर गांव का मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि लगभग छह माह पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के द्वारा फर्जी तरीके से ऑपरेशन करने के आरोप में छापेमारी कर उक्त क्लिनिक को सिल किया गया था। तथा चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भैरोगंज थाना में कराया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।

टिप्पणियाँ