तीन वर्ष पूर्व अपने घर से फरार लड़की लौरिया से बरामद

लौरिया (प्रियतम कुमार) | तीन वर्ष पूर्व लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज अपहृता को लौरिया पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस मामले में लड़की के परिजनों ने तीन साल पहले लौरिया थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साढ़े तीन वर्षो से विशुनपुरवा से फरार प्रेमिका को बरामद करने में लौरिया पुलिस ने सफलता पाई है।वही प्रेमी की तलाश जारी है। बताया जाता है कि माह जनवरी वर्ष 2020 में नाबालिक युवती अपने प्रेमी के साथ अपने मां बाप को बिना बताए घर से चली गई और दिल्ली में प्रेम विवाह कर दोनो दांपत्य जीवन व्यतीत करने लगे। जिसमे दोनो से दो बच्चे का जन्म हुआ है और युवती वर्तमान में पुनः गर्भवती है। जिसे स्थानीय थाना के एएसआई धर्मेंद्र नारायण ठाकुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर प्रभु चौक लौरिया से बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि उक्त अपहृता को गुप्त सूचना पर बरामद किया गया है जिसे न्यायायिक कार्य हेतु माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया है। न्यायालय के आदेशानुसार अपहृता की सुपुर्दगी की जायेगी ।

टिप्पणियाँ