रामनगर में बलात्कार करने के प्रयास पर पतोहू ने श्वसुर की हत्या कर पहुंची थाना

पूर्व में भी बलात्कार करने का श्वसुर ने किया था प्रयास, स्थानीय लोगों ने की पंचायती दब गया मामला 

श्वसुर के रेप की कोशिश पर बेटे की पहली पत्नी ने छोड़ दिया था ससुराल 

बगहा। बलात्कार करने के प्रयास पर 58 वर्षीय श्वसुर का विरोध करते हुए चाकू से हत्या करके बत्तीस वर्षीय महिला थाना में सुबह सोमवार को पहुंच गयी। घटना बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र की है। महिला ने बतायी कि चाकू से गोद कर उसने अपने ससुर की हत्या कर डाली है, क्योंकि वो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। 

महिला आगे बतायी कि पहले भी उसके साथ श्वसुर ने रेप करने की कोशिश की थी, जिसको लेकर झगड़ा घर में हुआ था। पुलिस इन्स्पेक्टर सह रामनगर थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि श्वसुर की हत्या करने के बाद महिला ने खुद इसकी सूचना दी और खुद थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला ने घटना की पूरी बात बताई। जिसके बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

इस मामले में महिला के पति ने बताया कि मेरे पिता की पत्नी पर बुरी नजर पहले से थी। पहले भी उन्होंने जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जिसे लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। उस वक्त लगा था कि धीरे-धीरे हालात सुधर जायेंगी। पति ने बताया कि इसी कारण से मेरी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गयी। फिर दस साल बाद दुसरी शादी की, तब फिर यह घटना घट गयी।

टिप्पणियाँ