नगर निगम महापौर ने नगर आयुक्त की मौजूदगी में चार सार्वजनिक स्थानों पर किया 'थ्री आर' सेंटरों का किया उद्घाटन


बेतिया -नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर आयुक्त की मौजूदगी में 'थ्री आर' अर्थात 'तीन आर' सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'थ्री-आर' का मतलब है - रिड्यूस अर्थात कम उपयोग, रिसाइकल अर्थात पुन: चक्रण अथवा उपयोग, और री-यूज यानी वस्तु को पुन: उपयोग के लायक तैयार करना। उन्होंने कहा कि इस नियम का उपयोग करने पर हम पर्यावरण में बढ़ रहे ठोस अपशिष्ट के रूप में बढ़ते सांस्थानिक और घरेलू कचरे को कम कर सकते हैं। इनसे हो रहे पर्यावरण को नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। जो हमारे एक एक कर्मी और एक एक सम्मानित नागरिक की जिम्मेदारी है। 

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत सबसे पहले नगर निगम में प्रमुख जगहों पर- प्लास्टिक लाओ-थैला पाओ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत नगर वासियों से उनके घर के बचे हुए प्लास्टिक्स को हमारे प्लास्टिक लाओ थैला पाओ केंद्र के पास लाकर देने की अपील की जा रही है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें और प्लास्टिक के बजाय कपङे थैलों का उपयोग करना पर्यावरण सुरक्षा के लिए नगर निगम प्रशासन ने थ्री आर सेंटरों पर लाए गए प्रत्येक किलो प्लास्टिक के लिए उन्हें जुट से बना हुआ बैग दिया जा रहा है। 

इसी तरह हमने बर्तन बैंक लगाया जिसमें उनके बचे हुए बर्तन हमें दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जैसे घरों में पड़े पुराने और खुद के लिए बेकार सामानों को कलेक्ट कर हम खिलौना बैंक, किताब बैंक, जूता बैंक बनाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि आज से कोई भी नागरिक हमारे नगर निगम कार्यालय, सोआबाबू चौक, नजरबाग पार्क एवं कलेक्ट्रेट गेट के पास जहां पर कोई भी आकर अपने अनुपयोगी सामान जैसे कपड़े जूते बर्तन आकर दान कर सकता है। नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमने 4 गाड़ियां रोटेशन के आधार पर वार्ड वार जो कि प्रतिदिन सुबह से सात बजे से ही घूम रहीं हैं। 

जिसके माध्यम से हमारे नगर निगम कर्मी अपील भी करते हैं कि आप हमें अपने बचे हुए कपड़े खिलौने जूते बर्तन इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट आदि कोई भी अनुपयोगी सामान हमारे ट्रिपल आर के दान गाड़ी में दे दें। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान में लगभग कारण एक हजार घरों ने अपना दान दिया है जिसमें मुख्यता कपड़े, जूते और कुछ किताबें है। 

बेतिया नगर निगम इन सभी कपड़ों, को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करेगा। जिसके जिसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों से बात की जा रही है जो गरीब बच्चों में या जरूरतमंदों के लिए काम करते हैं उन्हें हम यह कपड़े जूते या और और भी कई वस्तु जो उनके काम की है उन तक पहुंचाना सुनिश्चित हो। इसके अलावा एक स्थाई केंद्र निगम कार्यालय में भी बनाने का प्रयोजन है जिससे जिन जरूरतमंदों को इसकी जरूरत है वह वहां खुद से आकर ले लें। 

नगर आयुक्त ने श्री कुमार ने यह भी बताया कि इसके अलावा हमने इन सभी अभियानों के क्रियान्वयन के लिए कई जागरूकता अभियान भी चलाएं जैसे स्वच्छता रैली, स्वच्छता साइकिल रैली, स्कूलों में अलग-अलग क्रियाओं के माध्यम से उनमें थ्री आर अभियान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया एवं उसमें पर्यावरण की क्या उपयोगिता है, इस पर भी आम शहरी जनता को अभियान से जोड़ दिया गया है।

टिप्पणियाँ