इंटर विज्ञान संकाय में लौरिया की बिटिया ने किया कमाल

लौरिया | बागड़ कुँअर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की काजल कुमारी ने बनाया जिला टॉप में स्थान।

काजल कुमारी ने इंटर विज्ञान संकाय में 90,8% अंक लाकर विद्यालय सहित माता पिता व प्रखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। 

काजल कुमारी अपने माता-पिता के तीन बहन और एक भाई में दुसरे नंबर पर है।

काजल पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है।

काजल मैट्रिक में भी 474 नंबर 94% अंक लाई थी जो की प्रखंड में टॉपर थी।

काजल के पिता दिनेश कुमार एक छोटे से दवा व्यवसाई हैं। जबकि माता सरोज देवी एक गृहणी है। इधर काजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दी है। काजल को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा जिनमें बागड़ कुँअर के शिक्षक डॉ अरबिंद कुमार, प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष सीता देवी उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ