ग्रामीणों ने पक्की ठोकर और बांध बनवाने की मांग

मझौलिया (मनीष कुमार) मझौलिया प्रखंड अंतर्गत गुदरा पंचायत के ग्रामीणों ने बरसात पूर्व बांध की मरम्मत व बाढ़ से कटाव की तैयारियां पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। पिछले वर्ष आई बाढ़ में ध्वस्त व जर्जर बांध की मरम्मत नही होने से सिकरहना नदी किनारे अवस्थित गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। हर बार तेज उफनती धारा व सिकरहना नदी का बांध कई जगहों पर तोड़ती हुई गांवों में प्रवेश करती है। जिससे लोग बाढ़ से जूझने को मजबूर होते हैं। हर बाढ़ में नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों का पलायन होता है।

पंचायत के मुखिया लालबच्चा यादव और समिति सदस्य वसीयर यादव ने बताया कि पांच वार्डो का यह पंचायत सिकरहना नदी के किनारे बसा हुआ है। बाढ़ के समय टापू में तब्दील हो जाता है।

जिसमें लगभग 5 हजार से अधिक की आबादी है।नदी किनारे बसे लोगों में बाढ़ के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के समय

सिकरहना नदी अपना रौद्र रूप में आकर कटाव तेज कर देती है।ग्रामीणों ने पक्की ठोकर और बांध बनवाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय जनप्रतिनिधि औऱ अधिकारी आते है अस्वाशन देकर चले जाते है।

टिप्पणियाँ