कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


नरकटियागंज (गुलाम साविर), बुधवार को कांग्रेस के विभिन्न संकाय के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। विरोध मार्च पोखरा चौक स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर भ्रमण किया तथा पुनः कांग्रेस कार्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर समापन किया गया। 

इस दौरान मार्च का नेतृत्व करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि राहुल गांधी ने जब भारत छोड़ो जोड़ो यात्रा का समापन करने के बाद जब संसद में जनता की आवाज उठाया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। वहीं कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आसिफ जमाल ने कहा कि सरकार सत्य पर बेहतर कार्य नहीं कर रही है। 

पूरा देश का खजाना अडानी के हवाले किया जा रहा है, जबकि राहुल गांधी के द्वारा सरकार से पूछा गया सवाल पर राहुल गांधी को ही मुकदमे में फंसाया गया। यह अन्याय है। वहीं मनीषा पांडेय ने लोकतंत्र को खत्म करने की साजिद भाजपा सरकार को ठहराया। इस अवसर पर कमलेश कुशवाहा, अफान हसन, सुभान अली, तबरेज आलम, अभिजीत कुमार, अनुज वर्मा, सीमा देवी, अरबाज खान, रत्नेश पासवान, मोहम्मद अशरफ खान, पंकज कुमार, उदय कुमार, आजाद हुसैन आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ