नगर पंचायत लौरिया के वार्ड संख्या 9 में खाना बनाते समय लगी आग घर जलकर स्वाहा


लौरिया (प्रियतम कुमार) | नगर पंचायत लौरिया के वार्ड संख्या नौ के वकील देवान के घर में खाना बनाते समय घर में आग लग गई। सुचना पर पुलिस व अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।।आग लगने से घर में रखा बर्तन, अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, साईकिल सहित अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गए। वहीं आग लगने से लाखों रुपए के क्षति का अनुमान है, इधर पीड़ित परिवार को लोग ढांढस बंधा रहे थे।

टिप्पणियाँ