महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा

ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद ले सकेंगे शहरी लोग व पर्यटक

21फरवरी को दोनों तालाबों में नौका बिहार शुल्क वसूली की निविदा पर लगेगी दो लाख से बंदोबस्ती की बोली

बेतिया । नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहर के लोग और पर्यटक अब महज दस रुपए खर्च कर के ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति मात्र दस रुपए का शुल्क चुकाना होगा। 

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आगामी एक अप्रैल से यह सुविधा बहाल कर दी जाएगी।इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निविदा जारी कर दी है। आगामी 21 फरवरी को उपरोक्त दोनों तालाबों में नौका बिहार की सुविधा मुहैया कराने की निविदा के आधार पर बंदोबस्ती की बोली लगेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बोली लगाने की शुरूआत दो लाख से की जायेगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नौका बिहार की सुविधा की शुरुआत के साथ नगर निगम के लोगों के लिए एक नई और सुविधाजनक शुरूआत होगी। कोई भी संवेदक औपचारिकता पूरी कर नौका विहार के लिये बोली लगाने हेतु भाग ले सकते हैँ।

टिप्पणियाँ