नगर निगम के आधे दर्जन सैरातों की ही बंदोबस्ती में लगी रिकार्ड 4.92 करोड़ से अधिक की बोली

देर रात तक मुस्तैद रहीं महपौर गरिमा सिकारिया की सख्ती से 1 करोड़ 36 लाख उछला राजस्व वृद्धि का ग्राफ

बीते साल के 41300 से आठ गुना बढ़कर 3.20 लाख में हुई सागर पोखरा बोलेरो स्टेंड की बंदोबस्ती

बीते साल के महज 5.78 लाख में बंदोबस्त नगर निगम के कुल दस शौचालयों पर लगी 12.87 लाख की बोली

महापौर की अध्यक्षता में ही बाकी डेढ़ दर्जन सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 21फरवरी को दावेदारों के बीच लगेगी बंदोबस्ती पर बोली

बेतिया । महापौर गरिमा देवी सिकारिया नगर निगम के चतुर्दिक विकास के लिए राजस्व बढ़ाने में भी जुट गईं हैं। मंगलवार को देर रात दस बजे के बाद तक में संपन्न छह सैरातों की बंदोबस्ती से नगर निगम को कुल 4.92 करोड़ से अधिक की प्राप्ति हुई है। बस स्टेंड, मालवाहक,10 शौचालय, बस स्टेंड केंटीन, सागर पोखरा बोलेरो स्टेंड और सोआबाबू चौक साइकिल-बाइक स्टेंड की बंदोबस्ती से प्राप्त कुल रकम बीते वर्ष से 1 करोड़ 36 लाख 44 हजार से भी अधिक है। बस स्टेंड की बंदोबस्ती बीते साल 2 करोड़ 30 में की गई थी, जो इस साल 2 करोड़ 69 लाख से अधिक में बंदोबस्त हुआ है। 

इसी प्रकार मालवाहकों से कर वसूली की बंदोबस्ती बीते साल 1 करोड़ 13 लाख में ही कर दी गई थी। जिसकी इस साल बंदोबस्ती 1 करोड़ 95 लाख में की गई है। यहां उल्लेखनीय है कि बीते साल इन्हीं सैरातो की बंदोबस्ती से कुल 3 करोड़ 55 लाख 83,400 की राजस्व प्राप्ति हुई थी। जबकि इस वर्ष अब तक में ही 4 करोड़ 92 लाख 34,476 की राजस्व प्राप्ति हुई है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बीते साल नगर निगम के कुल दस शौचालयों पर लगी बोली में महज 5.78 लाख ही राजस्व आया था। 

जबकि इस साल उन्हीं दस शौचालयों से करीब ढाई गुना 12.87 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि सागर पोखरा बोलेरो स्टेंड की बंदोबस्ती बीते साल के मात्र 41,300 से करीब आठ गुना बढ़कर 3.20 लाख में हुई है। 

बस स्टैंड कैंटीन बीते साल के मात्र 63000 से पांच गुना बढ़कर 3.15 लाख मैं बंदोबस्त हुई है। सोवा बाबू चौक पार्किंग बीते साल के 5.50 लाख से डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़कर 8.50 लाख में बंदोबस्त हुई है। मौके पर आयुक्त शंभू कुमार, उपायुक्त लक्ष्मण प्रसाद, उपमेयर एवं सशक्त स्थाई समिति के सभी सदस्य मुस्तैदी से मौजूद रहे। 

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में ही नगर बाकी दर्जनों सैरातों की बंदोबस्ती के लिए आगामी 21 फरवरी को आवेदक दावेदारों के बीच सैरातों की बंदोबस्ती के लिए खुली बोली लगवाई जायेगी।

टिप्पणियाँ