अब पं चम्पारण के कुल 3390 आशा को मिलेगा एन्ड्रायड मोबाईल

बेतिया । इसकी जातनकारी देते हुए संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह संरक्षक आशा संघ ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि बिहार राज्य आशा संघ लंबे समय से आशा को एन्ड्रायड मोबाईल देने की मांग कर रहा था क्योंकि अब आशा को अधिकांश काम आंन लाईन करना पड़ रहा है लेकिन आशा के पास एन्ड्रायड मोबाईल नहीं रहने से जहाँ काम करने में कठिन होती थी वही आंन लाईन के नाम पर बिचौलियों द्वारा आशा का शोषण भी किया जाता था, इसलिए बिहार राज्य आशा संघ एटक आशा को एन्ड्रायड मोबाईल देने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाता रहा आज 8 फरवरी को पं चम्पारण के कर्मठ एवं ईमानदार आशा डी सी एम ने बताया कि आशा को एन्ड्रायड मोबाईल देने का रास्ता साफ हो गया और 20 फरवरी से आशा को एन्ड्रायड मोबाईल मिलना शुरू हो जायेगा, बिहार राज्य आशा संघ एटक पं चम्पारण की ओर से आशा डी सी एम को कोटि कोटि धन्यवाद दिया गया तथा आशा को मोबाईल उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना करते हुए बिहार राज्य आशा संघ एटक के नेता ओम प्रकाश क्रांति ने इसे बड़ी जीत बताते हुए भविष्य में भी आशा के हीत के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया, 

      ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि वर्तमान आशा डी सी एम हमेशा आशा के सवालों पर सजग रहते हैं तथा उनकी कार्यशैली से आशा को बल मिलता है, हमेशा आशा के हक की लड़ाई को उनके द्वारा समर्थन प्राप्त होता रहता है और उसी का परिणाम है कि पं चम्पारण आशा अब एन्ड्रायड मोबाईल लेकर अपने आप को शोषण से बचाने में कामयाब होगी

     संघ ने आशा डी सी एम सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है

टिप्पणियाँ