50 हज़ार साल बाद पृथ्वी के नज़दीक से गुजरेगा हरे रंग का धूमकेतु!

50 हज़ार साल बाद पृथ्वी के नज़दीक से गुजरेगा हरे रंग का धूमकेतु, जो आखरी बार stone age के दौरान देखा गया था। 

(Three days observed pic, by Soumyadeep Mukherjee Kolkata, India)

धूमकेतु C/2022 E3 (ZTF) का विवरण

Comet C/2022 E3 (ZTF) हाल ही में खोजा गया धूमकेतु है जिसने Astronomers और अंतरिक्ष उत्साही लोगों के बीच बहुत उत्साह पैदा किया है, 

यह 12 जनवरी 2023 को सूरज के नज़दीक से गुज़रा था जो अब पृथ्वी के बेहद नज़दीक से 2 february 2023 को गुजरेगा।[1]

इस Comet को पहली बार Mach, 2022 को Zwicky Transient Facility (ZTF) द्वारा देखा गया था, और तब से इसे कई telescopes और observatories द्वारा देखा गया है।[2]

Comet C/2022 E3 (ZTF) एक "long-period" धूमकेतु है, जिसका अर्थ है कि इसकी orbital period 50,000 वर्षों की है, मतलब की यह सूरज के चारो ओर चक्कर 50,000 वर्ष में पुरा करता है।[1]

नंगी आंखों से देखा जा सकता है!

इस धूमकेतु के बारे में सबसे रोमांचक चीजों में से एक इसकी नग्न आंखों(Naked Eye) से दिखाई देने की क्षमता है।[3]

जी हां आप इस Comet (धूमकेतु) को अपनी आंखो से या binoculars(दूरबीन) से देख सकते हैं।[3]

Thomus Prince जो california institute में physics के प्रोफ़ेसर हैं, और Zwichy Transient Facility (ZTF) में काम करते हैं, के अनुसार "यह comet जब पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेगा तब यह सबसे ज़्यादा चमकदार होगा"

बाकी comets की तरह यह बर्फ और धूल से बना है और इसमें खास बात यह है की यह आगे बढ़ते वक्त हरे रंग का का प्रकाश emmit करता है, (जिसको वजह से यह हमे हरा रंग का दिखाई देगा) तथा इसका का व्यास लगभग 1 किमी है, (Nicolus Biver जो Peris observation में एक astrophysist हैं)

जानकारी के लिए बता दे की Halley's comet का orbital period 76 साल का है, जिसका diameter 11 km, यह comet आखरी बार पृथ्वी के नज़दीक से 1986 में गुज़रा था और अब यह अगली बार 2061 में गुजरेगा।

वैज्ञानिकों के लिए सिर्फ एक मौका!

यह वैज्ञानिकों के लिए 'Once in a lifetime opportunity' है, एक ऐसे धूमकेतु का अध्ययन करने का जिसका orbital period 50,000 साल है अतः यह अगले 50,000 वर्षों तक दोबारा नहीं देखा जाएगा, तथा इसे आखरी बार हमारे पूर्वजों के समय में यानि Stone Age के दौरान पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रा था।


Summary:

Comet C/2022 E3 (ZTF) एक आकर्षक celestial body(आकाशीय पिंड) है जिसने वैज्ञानिकों और तारों को देखने वालों का समान रूप से ध्यान आकर्षित किया है।  

नंगी आंखों से दिखाई देने की इसकी क्षमता और इसकी अनूठी विशेषताएं इसे ब्रह्मांड के बारे में अधिक जानने का जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर बनाती हैं। 

Refferences

[1]. Space.com

[2]. Nasa 

[3]. The hindu 


टिप्पणियाँ