स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल ग्रेडिंग को ले ग्रीन बेतिया-क्लीन बेतिया' की शुरुआत: गरिमा

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 थ्री इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत कलेक्ट्रेट चौक पर निगम प्रशासन ने खोले विशेष काउंटर

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम बेतिया के अव्वल ग्रेडिंग दिलाने को महापौर ने खुद से संभाली जन जागरुकता की कमान

बेतिया । स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल ग्रेडिंग को लेकर नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जन जागरुकता की कमान स्वयं संभाल लिया है। इसके तहत नगर निगम प्रशासन के द्वारा थ्री इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत एक नई शुरुआत की है। जिसके तहत प्लास्टिक लाओ जुट का थैला पाओ अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए नगर निगम की स्वच्छता अभियान की टीम कलेक्ट्रेट चौक के समीप विशेष स्टॉल खोला है। 

मंगलवार की शाम नगर आयुक्त शंभू कुमार के साथ महापौर श्रीमती सिकारिया पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उत्तम ग्रेडिंग पाने के लिए 'ग्रीन बेतिया - क्लीन बेतिया' कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें नगर निगम क्षेत्र के एक एक परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इस मौके पर मौजूद नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि हमारे विशेष स्टॉल पर नगर निगम वासी अपने घर का बेकार बर्तन, कपड़ा और किताब दान स्वरूप जमा करके उसके बदले में बेतिया निगम का जूट का थैला हाथो हाथ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बर्तन बैंक, किताब बैंक, कपड़ा बैंक, खिलौना बैंक अभियान की शुरुआत बेतिया नगर निगम की गई है। 

अभियान में नगर निगम के स्वच्छता मास्टर ट्रेनर आदित्य कुमार उर्फ़ आदित्य मधुकर, पर्यावरण पदाधिकारी अमजद, मिथिंगा वेस्ट मैनेजमेंट से अतुल्य गुंजन, विकास कायस्थ, अभिषेक आनंद मनीष कुमार, रोहिणी पोद्दार सहित सहित नगर निगम के कर्मचारीगण की सहभागिता रही।

टिप्पणियाँ