लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली 11वें पार्टी महाधिवेशन को लेकर बैठक, मज़दूर –किसान होंगे शामिल -भाकपा माले

रैली के जरिए भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनता को किया जाएगा एकजुट–ताजुद्दीन मंसूरी

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ नौजवान अब आरपार की लड़ाई के लिए है तैयार –भीखारी प्रसाद

बगहा। 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ –देश बचाओ रैली और 11वें पार्टी महाधिवेशन को लेकर बगहा-1 के परसौनी गंडक कालोनी में भाकपा (माले) का प्रखण्ड स्तरीय कैडर कन्वेंशन का आयोजन किया गया। बैठक के जरिए रैली के राजनीतिक संदेश को जनता के बीच रखने की योजना पर बात हुई, और रैली में शामिल होने के लिए जनता को आमंत्रण देने की बात तय हुआ।

कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए बिहार राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि भाजपा देश के लिए आपदा साबित हो रही है। केंद्र की सत्ता में भाजपा जब से आई है, लोकतंत्र व जनअधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। संविधान को दरकिनार किया जा रहा और मनुस्मृति को थोपने की तैयारी चल रही है। काॅरपोरेट घरानों की चांदी है और आम जनता बेहाल है. देश के 1% अमीरों का 40%संपतियों पर कब्ज़ा है। देश की गरीब जनता जीएसटी भर रही है और अमीरों को टैक्स में छूट दी जा रही है किसानों के बीच हाहाकार है। मजदूर वर्ग पर हमले हो रहे हैं.इसलिए आज देश के लोकतंत्र व न्यायपसंद ताकतों के ऊपर ये जिम्मेदारी है कि भाजपा को सत्ता और समाज से हर हाल में बेदखल किया जाए।


जिला सचिव अरूण ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत का बीज बो रही है। एक तरफ़ हिन्दू के नाम पर समाज को संगठित करने का षडयंत्र रच रही है वहीं दलित –पिछड़ों के अधिकारों को उनसे छीन रही है। मंदिर –मस्जिद का झगड़ा लगा कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। गरीबों को राशन, आवास से वंचित किया जा रहा है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आज के समय सभी गरीबों, दलित भूमिहीनों, वंचितों को एकजुट हों कर भाजपा की साजिशों का भंडाफोड़ करना होगा, रैली इस दिशा में निर्णायक पड़ाव साबित होगी।

माले नेता जिला कमिटी सदस्य ताजुद्दीन मंसूरी ने कहा कि महंगाई आसमान छू रहा है. खाने की वस्तुओं से लेकर पेट्रोल–डीजल की कीमत में कोई कमी नही हो रही है। देश का नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर धूल फांक रहा है वही केंद्र सरकार के विभागों में 10 लाख से ज्यादा पद खाली है। सरकारी रोजगार देने वाला रेलवे में ही अकेले 3 लाख से ज्यादा पद खाली है। दूसरी ओर मोदी सरकार नौजवानों को धर्म का लॉलीपॉप थमा रही है। इसके खिलाफ अब नौजवान आए दिन सड़कों पर जुझारु आन्दोलन कर सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का लगातर इज़हार कर रहे हैं। लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ रैली के ज़रिए बिहार के मज़दूर –किसान, छात्र–नौजवान और महिलाएं भाजपा को गद्दी से हटाने का एक मजबूत संदेश देश को देंगे।

रैली में 5 हज़ार लोग तरारी से भाग लेंगे। कार्यकर्ता कन्वेंशन का संचालन प्रखण्ड सचिव भिखारी प्रसाद ने किया, इनके अलावा मंजीत माथुर, बाबूलाल राम, अब्दुल्ला, ईश्वर दयाल भगत, विन्ध्याचल प्रसाद, छोटेलाल साह, बिटू कुमार, अजय कुमार राम शामिल रहे।

टिप्पणियाँ