शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ नगर का चुनाव


नरकटियागंज (गुलाम साविर) रविवार को नगर का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। नगर के 25 वार्डो में 52 बूथ बनाये गए थे जिसमे दो आदर्श बूथ बनाया गया था। बूथों की संख्या ज्यादा होने के कारण मतदाताओं को ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा, लोग आते गए और अपने मत का प्रयोग कर लौटते गए। सुबह के समय ज्यादा ठंड होने के कारण मतदाता घरों में दुबके रहे इस तरह करीब 9 बजे तक बूथों पर सन्नाटा छाया रहा जैसे ही मौसम बदला वैसे मतदाता मतदान केंद्र के तरफ रुख करने लगे। 

कुछ चिन्हित संवेदनशील बूथों पर भारी पुलिस बल की मुस्तैदी रही। वहीं सभी बूथों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बी डी ओ, सी ओ समेत अन्य अधिकारी व पुलिस बल गस्ती करते दिखे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 5 बजे तक निरंतर चलता रहा। वार्ड-3 की एक बुजुर्ग महिला जिनका उम्र करीब 100 साल के करीब था जो चलने में असमर्थ थी जिनको पोते ने बूथ तक पहुंचाया और वे अपनी मत दी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मत देना मेरा अधिकार है, मत से बड़ा कोई दान नहीं। मतदान के लिए पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस तरह नरकटियागंज नगर चुनाव में लगभग 50% तक की वोटिंग हो सकी।

टिप्पणियाँ