प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत नही देने पर मुखिया व उसके परिजनों ने लाभुक को लाठी डंडे से मारकर फोड़ा कपार

लौरिया | दानियाल परसौना पंचायत के दानियाल परसौना गांव में इंदिरा आवास योजना में पैसा उगाही की मुखिया पर लगाया आरोप।

मांग को लेकर हुई जमकर मारपीट।

दो ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

घायलों की पहचान दानियाल परसौना गांव के यमुना मुखिया के पैंतीस वर्षीय पुत्र राम-लखन मुखिया के रुप मे हुई है वही दूसरे ब्यक्ति की पहचान मोतीलाल मुखिया के अठाईस वर्षीय पुत्र बृजकिशोर मुखिया के रूप में हुई है। वहीं घायल राम-लखन मुखिया ने बताया की मेरी पत्नी रामपति देवी का नाम सुचि में है उसी को लेकर शुक्रवार के सुबह मुखिया मैमुललाह अंसारी के दरवाजे पर गया था मुखिया पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए बताया की मुखिया ने रुपए की मांग की और इंकार करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।इस संबंध में घायल राम-लखन की मां सुनैना देवी ने साठी थाने में मुखिया सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।

वहीं इस संबंध में मुखिया मैमुललाह मियां के दुरभाष संख्या 7764066326 पर संपर्क करने पर बताए की आरोप बेबुनियाद है उपरोक्त लोगों द्वारा मेरे घर पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस संबंध में साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार के दुरभाष संख्या 8809160075 पर पुछे जाने पर बताया की मैं थानाक्षेत्र से बाहर हूं इस संबंध में मुझे कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य दीक्षित से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ। वहीं दानियाल परसौना में घटना पर तनाव का माहौल कायम है।

टिप्पणियाँ