महादलित बस्ती गोल चौक परिसर में जरूरतमंद बच्चों के बीच पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स फूड पैकेट का निशुल्क वितरण


बेतिया (सोनू भारद्वाज) | भारत नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा महादलित बस्ती गोल चौक परिसर में जरूरतमंद बच्चों के बीच पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स फूड पैकेट का निशुल्क वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महादलित छात्राओं ने पाठ्यपुस्तक की कविताओं को प्रस्तुत करके किया। लोकप्रिय कलाकार एवम् संस्थापक डी. आनंद ने कहा कि बच्चों के बीच पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स का वितरण किया जा रहा है, इसमें जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

कुमार फाउंडेशन टीम के सौजन्य से ये फूड पैकेट हमें उपलब्ध कराए गए हैं। उक्त संस्था के अध्यक्ष आकाश कुमार को हम धन्यवाद देते हैं। हमारे सामाजिक कार्यों में वाल्मीकि नगर के माननीय विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह का सहयोग हमेशा मिलता रहता है। जिनकी सोच वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र को बेहतर बनाने की है। हम उनका आभार प्रकट करते हैं। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं । गरीबी के चलते बच्चे संतुलित आहार नहीं ले पाते । पौष्टिक आहार नहीं लेने से कमजोरी होती है ,और कमजोरी के चलते तमाम बीमारियों का आक्रमण होता है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने वितरण करते हुए कहा कि यह सुखद क्षण है। जब हम सभी दलित ,महादलित और जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार का पैकेट वितरित करा रहे हैं। इसके सेवन से बच्चे कुपोषण से भी बच सकते हैं। वाल्मीकि नगर क्षेत्र में इज पौष्टिक फूड पैकेट का आगामी वितरण 6 जनवरी 2023 को महा आरती स्थल पर किया जाएगा। संस्था के वार्ड नंबर 14 प्रभारी समाजसेवी भारत कुमार ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांग जनों को हर दिन सुबह शाम निःशुल्क भोजन दिया जाता है। जो सबसे बड़ी सेवा है । नारायणी गंडकी महाआरती के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति भी जन जागरूकता जगाई जाती है। इस मौके पर गायक संगीत आनंद, गायक भारत कुमार, अभिनेता अजीत कुमार , सुकेश कुमार ,राजेश कुमार, शंभू राम, इंद्रावती देवी, मीरा देवी , अजय राम, विद्यावती देवी, अवधेश राम, भोलाराम, गायक राजा कुमार, संस्था के कोषाध्यक्ष शिव चंद्र शर्मा, सचिव अखिलानंद ,पंकज मिश्रा, परी तिवारी, संस्था के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार आदि मौजूद थेl राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गयाl भारत माता की जय ,वंदे मातरम और जय बिहार की ध्वनि से संपूर्ण महादलित बस्ती गुंजायमान हो उठी। बच्चे बच्चियों ने मन से पढ़ाई करके देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी संगीत आनंद ने न्यूट्री मिक्स सेवन करने के तरीक़े और फायदे बताएं।

टिप्पणियाँ