गांव की महिलाए सीखेंगी रोजगार के गुण


नरकटियागंज |  ग्राम नियोजन केंद्र एक राष्ट्रीय स्तर की स्वयंसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करना है। इसी श्रृंखला के तहत ग्राम नियोजन केन्द्र द्वारा नरकटियागंज ब्लॉक के11 पंचायत के 40 गांव में स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया है। रविवार को स्वयं सहायता समूह की एक दिवसीय प्रशिक्षण जमुनिया में किया गया, जिसमें 7 गांव की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 30/12/22 तक अनवरत जारी रहेगी। जिसमे 40 गांवो की 120 महिलाओं को रिकॉर्डकिपिंग, व्यापार नियोजन और महिला अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षक सुभाष प्रभाकर गोरखपुर (यूनिसेफ)के द्वारा प्रदान की जाएगी। यह जानकारी ग्राम नियोजन केंद्र के परियोजना समन्वयक अरूणेंद्र सिंह द्वारा दी गई। कार्यक्रम में ग्राम नियोजन केन्द्र के अवनीश कुमार, शशिकांत पाठक, बहादुर माझी, प्रियंका जायसवाल, आदिल अहमद खान, ओमप्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ