24 दिसंबर22 को "संघर्ष दिवस"के अवसर पर समान काम समान वेतन , राज्य कर्मी का दर्जा व पुरानी पेंशन के लिए नियोजित शिक्षको ने लिया संकल्प :विपिन प्रसाद


बेतिया (सोनू भारद्वाज) बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर 24 दिसंबर 2005 के ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन की 17 वीं वर्षगांठ पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में सागर पोखरा शिव मंदिर परिसर में संकल्प सभा आयोजित कर संघर्ष दिवस मनाया गया | संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों ने संघर्ष कर विभिन्न समस्याओं से निजात पाई है | बावजूद समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन, वरीयता ,ऐच्छिक स्थानांतरण, प्रोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने जैसी ज्वलंत मामले अभी भी लंबित है | जिसके निदान हेतु शिक्षकों को एकजुट होकर ठोस आंदोलन करने की आवश्यकता है |

जिला अध्यक्ष संतोष यादव एवं जिला महासचिव मयंकेश्वर राम ने कहा कि 24 दिसंबर 2005 को सुबे के लाखों अनुबंध मानदेय पर काम करने वाले शिक्षकों ने सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति के विरुद्ध राजधानी पटना पहूंच कर जोरदार आंदोलन किया था | सरकार की दमन कारी नीतियों का कोपभाजन शिक्षकों को बनाया गया | आंदोलन को चकनाचूर करने हेतु पुलिसिया जुल्म किये गये | परंतु शिक्षक अपनी हकों की आवाज को बुलंद करते रहे | वाध्य होकर सरकार ने सेवा की नियमितीकरण एवं वेतन सुधार करते हुए कई सुविधाएं दी | उसके बाद भी संघ सतत् संघर्ष जारी रखे जिससे कई सेवा सुधार हुआ | 

 इस हेतु 24 दिसंबर 2005 के आंदोलन की वर्षगांठ प्रत्येक वर्ष संघ द्वारा मनाई जाती है | जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं जिला संयोजक संजय पटेल ने कहा कि 24 दिसंबर 2022 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में संकल्प सभा आयोजित कर संघर्ष दिवस मनाते हुए शिक्षक पुरानी पेंशन समान काम समान वेतन समेत सभी मांगों की पूर्ति हेतु संघर्षरत रहने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिशान अली ने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं होता है। प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि जिले में जांच के नाम पर शिक्षकों को भयभीत कर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमित कुमार राकेश रौशन ललन यादव, सत्येन्द्र गुप्ता, बृजेश यादव जितेंद्र यादव संजय कुमार वरुण द्विवेदी जीसान अली शैलेश राव संकल्प कुमार जगदीश प्रसाद पुरषोतम कुमार अजय कुमार सुनील श्रीवास्तव सहित सैकड़ो संघीय पदाधिकारी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ