अंतरराष्ट्रीय युवती को हुआ प्यार ,धोखा मिलने पर की आत्महत्या करने की कोशिश

जांच में जूटी बगहा महिला थाना की पुलिस

बगहा। बिहार के बगहा में एक लव सेक्स और धोखे की कहानी सामने आई है। यह कहानी नेपाल व भारत से जुड़ी हुई है। जहां एक भारतीय युवक पहले एक नेपाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। 

साथ ही लड़की के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर लड़की और उसके पिता से पैसे वसूलने लगा। इस बीच लड़के की डिमांड बढ़ती गई और मोटा रकम का डिमांड करने लगा। साथ ही लड़की के साथ बार-बार संबंध बनाने लगा। 

लड़की और उसके परिजन इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस बीच लड़की तंग आकर मंगलवार की देर रात जहर खा लिया। 

लड़की बेहोश हो गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने महिला थाना को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने इलाज कर बुधवार की सुबह लड़की को महिला थाना को सुपुर्द कर दिया। 

डॉक्टर चंचल वाला ने बताया कि लड़की ने जहर खाया हुआ था। समय रहते उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। इलाज करने के बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस को सौंप दिया गया है।

टिप्पणियाँ