सीएम नीतीश कुमार ने किया वाल्मीकि नगर गंडक बराज का निरीक्षण


बगहा - सुबे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार की दोपहर वाल्मीकि नगर पहुंचे। तथा गंडक बराज की फाटकों का निरीक्षण किया। बराज के कंट्रोल रूम एवं बाढ़ की स्थिति के बावत अभियंताओ से जानकारी हासिल की । सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंडक बराज की सुरक्षा व गंडक के तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर अभियंताओ से आवश्यक पुछ ताछ की। नेपाल से छोड़ी जाने वाले पानी एवं बाढ़ की स्थिति को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी हासिल करते हुए अभियंताओ व जिला प्रशासन को कई आवश्यक निर्देश दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नेपाल में भारी बारिश से गंडक बराज में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है ।जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लिहाजा वे हवाई सर्वेक्षण करते हुए वाल्मीकि नगर पहुंचे हैं। कहा कि अभी गंडक जलस्तर में कमी हो रही है संभावना व्यक्त की जा रही है कि जलस्तर एक बार फिर वृद्धि होगी। तथा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत मुहैया हो सके इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कोई आवश्यक दिया। मुख्यमंत्री श्री कुमार वाल्मीकि हवाई अड्डा पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा , एमएलसी भीष्म साहनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, डीआईजी पी के प्रवीण, एसपी बगहा किरण कुमार गोरख जाधव , एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा एडीएम डीडीसी समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ