विवाहिता युवती की गला काट कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस।

भितहा (प्रभुनाथ यादव) | थाना क्षेत्र के मछहा पंचायत के पूर्वी मछहा टोला में एक दलित महिला की हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार रात की है। मृतका की पहचान जवाहीर बैठा की पत्नी सुभावती देवी (30वर्ष ) के रुप में हुई है। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर भितहा पुलिस द्वारा मछहा पूर्वी टोला गांव से दक्षिण महज चार सौ मीटर दूर सरेह में पगडंडी किनारे धान के खेत से महिला की शव बरामद किया गया। वहीं मृतका के शव के समीप एक मोबाइल और चप्पल भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि मोबाइल मृतका की और चप्पल घटना में शामिल किसी व्यक्ति का हो सकता है। मृतका के पति जवाहीर बैठा हिमाचल प्रदेश रह कर मजदूरी का काम करते हैं, जिन्हें बाहर गये करीब आठ माह हो गये हैं।घर पर मृतका की एक पांच वर्ष की बेटी खुशी और एक दो वर्ष की बेटी खुशबू है,जिनका रो रो कर बूरा हाल है।पड़ोसियों समेत स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा हत्या पूर्व सामुहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल जांच में खोजी कुत्ता शामिल करने की मांग की है। वही मृतका के परिजन रिस्ते में भसूर नमी बैठा ने बताया कि वह बिति रात घर मे सोई हुई थी , घर से बाहर कब और कैसे गई यह हमें पता नही है। विदित हो कि मृतका के पति छः भाई हैं और सभी एक दूसरे से अलग रहते हैं। घटना स्थल पर जाँच कर रहे थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया शव बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है।पोस्टमार्ट व जांच रिपोर्ट के बाद हीं हत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, हत्या में शामिल अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वही घटना स्थल पर पहुंच कर बगहा डीएसपी कैलाश प्रसाद द्वारा घटना की जांच करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस कांड की सुक्ष्मता से जांच कर रही है, अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

टिप्पणियाँ