गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर पीपी तटबंध के अंदर वसे गांवों में घुसा पानी


भितहा (प्रभुनाथ यादव) | शुक्रवार को बाल्मीकि नगर बैराज से चार लाख चालीस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल चुका है। दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन द्वारा एलर्ट किया जा चुका है। वहीं तटबंध की सुरक्षा को लेकर अभियंताओं की टीम लगातर निगरानी में जुटी हुई है। भितहा प्रखंड अंतर्गत पीपी तटबंध और नदी के बीच के गांवों शेरा टोला शेख पट्टी तथा जिगनहीं गांव के लोगों के घर में लगभग ढाई फीट से अधिक पानी घुस चुका है। बाढ़ पीड़ित अपने घरों से समान निकाल कर उच्चे स्थान पर शरण ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात तक और अधिक पानी बढ़ने की संभावना है। भितहा सीओ अब्बू अफसर ने बताया कि मौके पर अंचल निरीक्षक को जांच करने के लिए भेजा गया है। इधर अंचल निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि तटबंध के निचले इलाके में बसे लोगों को एलर्ट कर दिया गया है।सभी लोगो को ऊंचे स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गावों को मिलाकर लगभग सौ घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है, जांच प्रतिवेदन दिया जा रहा है। इधर सीओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते हीं बाढ़ पीड़ितों के बीच तत्काल में प्लास्टिक वितरण कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ