निगम के भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मियों और विरोधियों ने हत्या की साजिश कर मारने का किया प्रयास - विजय कश्यप


बेतिया । प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक एवं भूतपूर्व मिसाइल इंजीनियरिंग विजय कुमार उर्फ विजय कश्यप पर शनिवार की शाम निगम के भ्रष्ट पदाधिकारियों, कर्मियों तथा उनके विरोधियों द्वारा एक साजिश के तहत निगम की कचरा ढोने वाली ट्रक से उनकी कार में टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वे बाल-बाल तो बच गए लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस संबंध में विजय कुमार ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसकी कांड संख्या 874/22 दिनांक 15 अक्टूबर 2022 है। दर्ज प्राथमिकी में विजय कुमार ने कहा है कि मैं पूर्व से ही निगम द्वारा किए गए कचरा घोटाला के संबंध में आवाज उठाते आ रहा हूँ। मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे जान से मार देने की कोशिश की गई। प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की शाम अपने सहयोगियों के साथ कार से एक कार्यक्रम में भाग लेने बेलदारी जा रहा था। उसी क्रम में सुविधा नर्सिंग होम के पास पीछे से मेरी गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी गई।

उक्त घटना को लेकर विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के माध्यम से सभी तक अपनी जान माल को खतरा होने की बात को सारव किया। साथ ही नगर निगम परिसीमन व कचड़ा प्रबंधन पर आवाज उठाने के कारण साजिश किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ